प्रस्तावना
कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में सफलता तभी हासिल कर पाता है, जब वो व्यक्ति हमेशा अपने नैतिक मूल्यों का पालन करता है। इसलिए स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले सभी छात्रों को नैतिक मूल्यों का पालन करना चाहिए।
क्योंकि उन्हें अपने जीवन में आगे चलकर अपनी सफलता हासिल करने के लिए कई सारी चुनौतियों और बहुत बड़ी जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में जो विद्यार्थी नैतिक मूल्यों का अगर सही से पालन करते है, उन्हें हमेशा अपने जीवन के बड़े निर्णय लेने में किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।
नैतिक मूल्य विद्यार्थियों के जीवन का वो आधार है, जिनकी मदत से विद्यार्थी अपने जीवन में सही और गलत में फरक समझने में सक्षम होते है और इन्ही नैतिक मूल्यों के सहारे विद्यार्थियों में एक अच्छे और प्रतिभाशाली चरित्र का निर्माण होता है।
चरित्र निर्माण
किसी भी मनुष्य को अपने जीवन में सफल होने के लिए एक अच्छे चरित्र वाला व्यक्ति बनना बहुत जरुरी होता है और इसी अच्छे चरित्र के लिए अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाना बहुत जरुरी होता है।
इन्ही नैतिक मूल्यों को जानने के लिए हमारा विद्यार्थी जीवन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्योंकि विद्यार्थी जीवन हमारे जीवन का वो हिस्सा है, जब हम हर चीज़ के बारेमें सीखते है और हमेशा कुछ नया खोजने का प्रयास करते है।
इस उम्र में कोई भी विद्यार्थी अगर ईमानदारी, दया और सहानुभूति जैसे नैतिक मूल्यों का पालन करना सीखता है, तो उसके अंदर अच्छे चरित्र का निर्माण होता है और वह आगे चलकर अपने जीवन में सफल ही नहीं; बल्कि एक महान और आदर्श व्यक्ति बन जाता है।
दूसरों का सम्मान करना
किसी भी छात्र को हमेशा दूसरों का आदर और सम्मान करना चाहिए, क्योंकि दूसरों के प्रति सम्मान करना यह भी एक नैतिक मूल्य है; जिसका हर छात्र को पालन करना चाहिए।
यह एक ऐसा नैतिक मूल्य है; जिसका पालन अगर कोई छात्र करता है, तो उसके अंदर हमेशा दूसरों के प्रति दया, सम्मान और अपनेपन की भावना बढ़ाने की क्षमता निर्माण होती है। ऐसे छात्रों का समाज में भी हमेशा सम्मान होता है।
विश्वसनीयता का निर्माण
विश्वास एक ऐसा आधारस्तंभ है, जो अगर एक बार टूट जाता है, तो उसका फिरसे निर्माण नहीं हो सकता। इसका मतलब यह है की, हम अगर किसी व्यक्ति पर विश्वास करते है और वह व्यक्ति किसी दिन हमारा विश्वासघात करता है, तो उसके बाद उस व्यक्ति पर फिरसे विश्वास करना असंभव है।
इसलिए शिक्षकों को हमेशा अपने छात्रों को ईमानदारी और सत्यनिष्ठा जैसे नैतिक मूल्यों के बारेमें सिखाना चाहिए और छात्रों को इन महत्वपूर्ण नैतिक मूल्यों का पूरी निष्ठा से पालन करना चाहिए; ताकि वह भविष्य में एक महान और आदर्श व्यक्ति के साथ साथ एक ईमानदार व्यक्ति बन जाएं।
निष्कर्ष
ऐसे बहुत सारे नैतिक मूल्य है, जिनका पालन अगर कोई व्यक्ति अपने विद्यार्थी जीवन में करता है, तो वह व्यक्ति भविष्य में अपने अच्छे चरित्र का विकास तो करेगा ही लेकिन उसके साथ-साथ वह समाज के विकास में भी अपना बहुत बड़ा योगदान देगा।
स्मारकों पर निबंध
ताजमहल पर निबंध |
लाल किले पर निबंध |
कुतुब मीनार पर निबंध |
चारमीनार पर निबंध |
काल्पनिक विषयों पर निबंध
कहावतों पर निबंध
ज्ञान शक्ति है पर निबंध |
बच्चा आदमी का पिता होता है पर निबंध |
ईमानदारी सर्वश्रेष्ठ नीति है पर निबंध |
स्वास्थ्य ही धन है पर निबंध |
एकता में बल है पर निबंध |
प्रकृति से संबंधित विषयों पर निबंध
वर्षा ऋतु पर निबंध |
शरद ऋतु पर निबंध |
वसंत ऋतु पर निबंध |
ग्रीष्म ऋतु पर निबंध |
स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर निबंध
योग पर निबंध |
मोटापा पर निबंध |
डॉक्टर पर निबंध |
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध |
जंक फूड पर निबंध |
स्वस्थ जीवन शैली पर निबंध |
खुशी पर निबंध |
स्वास्थ्य पर निबंध |
एड्स/एचआईवी पर निबंध |
पर्यावरण के मुद्दों पर निबंध
नैतिक मूल्यों से संबंधित विषयों पर निबंध
अनुशासन पर निबंध |
समय के महत्व पर निबंध |
समय का सदुपयोग पर निबंध |
एकता में अटूट शक्ति है पर निबंध |
शिष्टाचार पर निबंध |
परोपकार पर निबंध |
सदाचार पर निबंध |
ईमानदारी पर निबंध |
रिश्तों पर निबंध
महान व्यक्तियों पर निबंध
विभिन्न उत्सवों पर निबंध
त्योहारों से पर निबंध
सामाजिक मुद्दों से संबंधित विषयों पर निबंध
भारत देश से संबंधित विषयों पर निबंध
विज्ञान और तकनीकी से संबंधित विषयों पर निबंध
खेलों से संबंधित विषयों पर निबंध
खेल पर निबंध |
क्रिकेट पर निबंध |
फुटबॉल पर निबंध |
सर्कस पर निबंध |
खेल के महत्व पर निबंध |
हॉकी पर निबंध |
पर्वतारोहण पर निबंध |
बैडमिंटन पर निबंध |
जानवरों से संबंधित विषयों पर निबंध
गाय पर निबंध |
बाघ पर निबंध |
मेरा पालतू कुत्ता पर निबंध |
हाथी पर निबंध |
कुत्ते पर निबंध |
मेरी पालतू बिल्ली पर निबंध |