प्रस्तावना
लोमड़ी यह एक जंगली जानवर होता है। यह जानवर अंटार्कटिका को छोड़कर दुनिया के हर एक देश में पाया जाता है।
लोमड़ी एक चालाक जानवर होता है, जो अपने शिकार को बड़े ही चालाकी से पकड़ता है। जिसमे वह ज्यादातर कई सारे छोटे जानवरों का शिकार करते है।
लोमड़ि की प्रजातियाँ
लोमड़ी की इस दुनिया में कई सारी प्रजातियाँ मौजूद होती है। जैसे की लाल लोमड़ी, ग्रे लोमड़ी, किट लोमड़ी, आर्कटिक लोमड़ी और ऐसे ही कई सारी प्रजातियाँ होती है।
उनमे से लाल लोमड़ी सबसे आम प्रजाति होती है, जो हमेशा समशीतोष्ण क्षेत्र में पाई जाती हैं। लेकिन यूरोप में पाई जाने वाली लोमड़ी और एशियाई लोमड़ी बाकी प्रजातियों में सबसे खूंखार और भयानक प्रजाति होती है।
लोमड़ी के रंग और आयु
लोमड़ी की प्रजातियाँ कई सारे रंगों में पाई जाती है। जैसे की लाल, काले, ग्रे, भूरे और सफेद रंग में लोमड़ी की प्रजातियाँ पाई जाती है। इसी के साथ लोमड़ी की आयु 14 साल तक होती है।
लोमड़ी के कान
एक लोमड़ी को बड़े आकार के कान होते है। जिसकी मदत से वह बहुत दूर से आने वाली आवाज भी आसानी से सुन सकती है। बड़े कान की वजह से लोमड़ी की सुनने की क्षमता बाकी जानवरों की तुलना में बहुत ज्यादा होती है।
लोमड़ी का खाना
लोमड़ी एक मांसाहारी जानवर होने के साथ साथ एक शाकाहारी जानवर भी होता है। क्योंकि वह मांस के साथ साथ कई तरह की सब्जियां और फल भी खाते है।
इसी के साथ खरगोश, मुर्गी, मोर और मछली जैसे जानवरों का लोमड़ी सबसे ज्यादा शिकार करता है। जो उनका प्रमुख और मन पसंद खाना भी होता है।
निष्कर्ष
लोमड़ी एक ऐसा जंगली जानवर है, जिसे पूरी दुनिया में एक चालाक जानवर के रूप में जाना जाता है।