हमारा भारत देश एक त्योहारों का देश है और यहाँ साल के बारह महीने कोई न कोई त्यौहार होता ही रहता है। इन त्योहारों में कुछ त्यौहार ऐसे होते है, जो पुरे देश में बहुत ज्यादा लोकप्रिय होते है। उन्ही लोकप्रिय त्योहारों में से एक है होली का त्यौहार, जिसे सिर्फ भारत देश के किसी एक राज्य में नहीं; बल्कि पुरे देश मनाया जाता है।
प्रस्तावना
होली एक ऐसा त्यौहार है, जिसे पुरे भारत देश में सभी लोग बड़े ही धूमधाम से और ख़ुशी के साथ मनाते है। यह त्यौहार पुरे देश में रंगो का त्यौहार के रूप में लोकप्रिय है।
होली के त्योहार को वसंत के आगमन का प्रतीक माना जाता है और यह त्योहार एकजुटता के लिए भी लोकप्रिय है; क्योंकि इस दिन सभी धर्म के लोग एकसाथ मिलकर जश्न और उत्साह के साथ होली की खुशियां मनाते है। इसलिए होली का त्योहार भारत देश के लाखों लोगों का एक पसंदीदा त्योहार है।
होली के त्योहार का जन्म
हमारे भारत देश में जीतने भी त्योहार होते है; उन सभी त्योहारों के पीछे कई सारी कहानियाँ और पौराणिक कथाएं होती है। इसी तरह इन्ही त्योहारों में से एक होली के त्योहार के पीछे भी बहुत सारीं प्राचीन कहानियाँ मौजूद है। उन्ही कहानियों में से एक है भक्त प्रल्हाद की कहानी, जो बहुत ज्यादा लोकप्रिय कहानी है।
ऐसा कहा जाता है की, भक्त प्रल्हाद भगवान विष्णु के बड़े भक्त थे; लेकिन भक्त प्रल्हाद के पिता दैत्यराज हिरण्यकश्यपू को उनकी यह विष्णु भक्ति पसंद नहीं या रही थी। इसलिए हिरण्यकश्यपू ने होलिका की सहायता से भक्त प्रल्हाद को आग में जलाने की कोशिश की थी।
लेकिन उसका यह इरादा कभी भी सफल नहीं हुआ और होलिका को आग में न जलने का वरदान प्राप्त होते हुए भी वह आग में जलकर मर गई और भगवान विष्णु के आशीर्वाद से भक्त प्रल्हाद को कुछ भी नई हुआ। तभी से होली के त्योहार का जन्म हुआ और इसे हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।
एक मजेदार त्योहार
होली का त्यौहार एक ऐसा त्यौहार है, जिसे सभी लोग बड़े ही हसी-मजाक और मस्ती के साथ मनाते है और इस दिन लोग कुछ समय के लिए छोटे बच्चे बन जाते है और उन्ही की तरह एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाते है।
इस ख़ुशी के मौके पर हर उम्र के लोग शामिल होते है, जिसमे बच्चे तो होते ही है; लेकिन उसके साथ साथ बड़े, बूढ़े और युवा लोग भी शामिल होते है; क्योंकि यह एक ऐसा दिन है, जिसे मनाने के लिए किसी भी उम्र के लोगों के साथ भेदभाव नहीं किया जाता। इसलिए यह त्यौहार हम सभी के लिए एक मजेदार त्यौहार है।
होली की तैयारियां
होली के कुछ दिन पहले लोग अलग-अलग तरह के रंगों और मिठाइयों की खरीदारी करते है। उसके बाद होली के एक दिन पहले रात के समय में लकड़ियों से बनी होली जलाई जाती है, जो “होलिका दहन” के नाम से लोकप्रिय है।
उसके दूसरे ही दिन लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर सभी मतभेदों को भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते है। इस दिन कुछ लोकप्रिय व्यंजन भी बनाए जाते है; जैसे की ठंडाई और गुझिया। जिसे लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करते है और ढेर सारी खुशियां मनाते है।
निष्कर्ष
होली, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक और एकजुटता का त्यौहार है; जहा पर सभी जाती और धर्म के लोग कुछ समय के लिए सबकुछ भूलकर एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियाँ मनाते है। इसलिए हमें ऐसे त्यौहार हमेशा मनाने चाहिए; ताकि समाज में जाती और धर्म के नाम पर फैली हुई नफरत हमेशा के लिए ख़त्म हो जाए।
स्मारकों पर निबंध
ताजमहल पर निबंध |
लाल किले पर निबंध |
कुतुब मीनार पर निबंध |
चारमीनार पर निबंध |
काल्पनिक विषयों पर निबंध
कहावतों पर निबंध
ज्ञान शक्ति है पर निबंध |
बच्चा आदमी का पिता होता है पर निबंध |
ईमानदारी सर्वश्रेष्ठ नीति है पर निबंध |
स्वास्थ्य ही धन है पर निबंध |
एकता में बल है पर निबंध |
प्रकृति से संबंधित विषयों पर निबंध
वर्षा ऋतु पर निबंध |
शरद ऋतु पर निबंध |
वसंत ऋतु पर निबंध |
ग्रीष्म ऋतु पर निबंध |
स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर निबंध
योग पर निबंध |
मोटापा पर निबंध |
डॉक्टर पर निबंध |
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध |
जंक फूड पर निबंध |
स्वस्थ जीवन शैली पर निबंध |
खुशी पर निबंध |
स्वास्थ्य पर निबंध |
एड्स/एचआईवी पर निबंध |
पर्यावरण के मुद्दों पर निबंध
नैतिक मूल्यों से संबंधित विषयों पर निबंध
अनुशासन पर निबंध |
समय के महत्व पर निबंध |
समय का सदुपयोग पर निबंध |
एकता में अटूट शक्ति है पर निबंध |
शिष्टाचार पर निबंध |
परोपकार पर निबंध |
सदाचार पर निबंध |
ईमानदारी पर निबंध |
रिश्तों पर निबंध
महान व्यक्तियों पर निबंध
विभिन्न उत्सवों पर निबंध
त्योहारों से पर निबंध
सामाजिक मुद्दों से संबंधित विषयों पर निबंध
भारत देश से संबंधित विषयों पर निबंध
विज्ञान और तकनीकी से संबंधित विषयों पर निबंध
खेलों से संबंधित विषयों पर निबंध
खेल पर निबंध |
क्रिकेट पर निबंध |
फुटबॉल पर निबंध |
सर्कस पर निबंध |
खेल के महत्व पर निबंध |
हॉकी पर निबंध |
पर्वतारोहण पर निबंध |
बैडमिंटन पर निबंध |
जानवरों से संबंधित विषयों पर निबंध
गाय पर निबंध |
बाघ पर निबंध |
मेरा पालतू कुत्ता पर निबंध |
हाथी पर निबंध |
कुत्ते पर निबंध |
मेरी पालतू बिल्ली पर निबंध |