प्रस्तावना
इस दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से विकास करने वाला कोई उद्योग है, तो वो है पर्यटन। यह एक ऐसा उद्योग है, जो किसी भी देश के अर्थव्यवस्था के विकास का हिस्सा होता है।
क्योंकि इसका कारण यह है की, यह एक अदृश्य निर्यात होती है। जिसमे देश के किसी भी आंतरिक संसाधनों के नुकसान के बिना विदेशी मुद्रा कमाई जाती है।
अपने भारत देश में जो भी प्रमुख दर्शनीय स्थल होते है, वह हमेशा पर्यटन क्षेत्र में शामिल होते है। जिस कारण यह एक राजस्व और रोजगार का एक स्रोत होता है।
भारत – लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक
इस दुनिया में अपना भारत देश एक ऐसा देश है, जो पर्यटन स्थलों के मामले में पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। जहा पूरी दुनिया के लोगों को यहा की धर्मनिरपेक्षता और यहा की संस्कृति अपनी ओर आकर्षित कर लेती है।
अपना भारत देश कई सारे लोकप्रिय प्रमुख दर्शनीय स्थलों से भरा हुआ है। जहा वो एक तरफ हिमालय के पर्वतमाला से लेकर तीनों तरफ गहरे महासागरों से घिरा हुआ है।
जिसमे कई सारे ऐसे प्रमुख दर्शनीय स्थल है, जो पूरी दुनिया में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। जिसमे से एक है ताज महल। जिसे देखने पूरी दुनिया से लोग आते है।
कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थल
अपने देश में कुछ ऐसे भी प्रमुख पर्यटन स्थल है, जिसे देखने लोग पूरी दुनिया से आते है। जिसमे कई सारे पर्यटन स्थल शामिल है।
जैसे की, अपने भारत देश की राजधानी दिल्ली, ‘आगरा शहर’ जिसे ताज महल का शहर भी कहते है, जयपुर, दर्जिलिंग, कन्याकुमारी, कश्मीर, गोवा, लेह लद्दाख और ऐसे ही कई सारे स्थल।
अन्य कुछ पर्यटन स्थल
अपने भारत देश में लोकप्रिय स्थलों के अलावा भी कुछ ऐसे पर्यटन स्थल भी है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। जैसे की यहाके समुद्र तट, धार्मिक स्थल, ऐतिहासिक स्मारक, पहाड़ी सैरगाह आदि।