1). अपना भारत देश एक कृषिप्रधान देश है, जिस कारण यहा वर्षा ऋतु बाकी ऋतुओं के मामले में सबसे महत्वपूर्ण ऋतु है।
2). वर्षा ऋतु का मौसम गर्मी के मौसम के बाद आता है।
3). इस ऋतु की शुरुवात जुलाई महीने से होती है।
4). वर्षा ऋतु हम इंसानों के साथ साथ इस दुनिया में पनप रहे सभी जीवसृष्टि के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना की वह हमारे लिए है।
5). बरसात का मौसम किसान के लिए बहुत जरूरी होता है, क्योंकि बारिश उनकी फसलों के लिए बचत का वरदान बन जाती है।
6). इसी वर्षा ऋतु में अधिक बारिश होने पर बाढ़, तूफान और पानी से संबंधित अन्य प्राकृतिक आपदाएं निर्माण होती है।
7). इसी ऋतु में हमे इन्द्रधनुष भी दिखाई देता है।
8). बरसात के दिनों में सूख चुकी नदियां और तालाब फिर से पानी से भर जाते हैं।
9). बरसात के मौसम में पेड़-पौधों की भी अच्छे से पानी मिलता है, जिस कारण इस ऋतु में हमे हर जगह हरियाली दिखाई देती है।
10). वर्षा ऋतु हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण मौसम तो है, लेकिन यही मौसम कई सारी संक्रमित बीमारियों को भी फैलाता है। जैसे की मलेरिया, सर्दी, बुखार, डायरिया, टाइफाइड जैसी कई सारी अन्य बीमारियाँ।