मंगल पांडे पर 10 लाइन (10 lines on Mangal Pandey in Hindi)

  1. मंगल पांडे भारत देश के उन स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे, जिन्होंने भारतीयों के दिलों में अंग्रेजों के गुलामी के खिलाफ आजादी की उम्मीद जगाई थी।
  2. मंगल पांडे का जन्म भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य में 19 जुलाई 1827 के दिन हुआ था।
  3. साल 1857 में भारत देश में हुए स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पांडे भी शामिल थे।
  4. मंगल पांडे 22 साल की उम्र में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में एक सैनिक के रूप में शामिल हो गए थे।
  5. मंगल जी ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में बंगाल नेटिव इन्फैंट्री की 34 वीं रेजिमेंट में थे।
  6. मंगल पांडे वह व्यक्ति थे, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता के पहले युद्ध को चिंगारी दी थी।
  7. उन्होंने साल 1857 में पहली बार ब्रिटिश सेना के खिलाफ सामूहिक सिपाही विद्रोह किया था।
  8. इस बगावत का मुख्य कारण पैटर्न 1853 एनफील्ड राइफल्ड मस्कट था, जिसके कारतूस जानवरों की चर्बी से लुब्रिकेट किए गए थे। जिसे मुसलमान और हिंदू दोनों ही अपवित्र मानते हैं।
  9. इस सिपाही विद्रोह में 96 प्रतिशत सैनिक भारतीय थे, इसलिए यह विद्रोह अंग्रेजों पर भारी पड़ा था।
  10. इस विद्रोह में मंगल पांडे को बंदी बना लिया गया और 8 अप्रैल 1857 को बैरकपुर में मौत की सजा सुनाई गई, इस तरह वे अपने देश भारत की आजादी के लिए शहीद हो गए।
error: Content is protected