शेर हमेशा हर तरह के शिकारियों से लड़कर अपने समूहों और भोजन की रक्षा करता है।
शेर एक मांसाहारी जानवर है, जो हमेशा अपने भोजन के लिए किसी भी जानवर की शिकार करता है।
यह जानवर हमेशा अपने समूह के पीछे रहकर उसकी रक्षा करता है।
“दक्षिण अफ्रीकी शेर” पूरी दुनिया में शेर की सबसे बड़ी प्रजाति है।
पूरी दुनिया में शेरों की दस उप-प्रजातियां मौजूद हैं।
इस दुनिया में लगभग 20000 से 30000 शेर मौजूद है, जिनमे से 600 या 700 शेर हमारे भारत देश में मौजूद है।
शेरों के समूह में रहने वाली शेरनियाँ हमेशा अपने लिए और अपने शावकों के लिए अन्य छोटे बड़े जानवरों का शिकार करती है।
जंगल शेरों का घर है, जिस कारण यह जानवर हमे ज्यादातर जंगलों में दिखाई देता है। लेकिन आज के समय में हम इंसानों ने अपने मनोरंजन के लिए कुछ शेरों को चिड़ियाघरों में रखा है, जो गलत है। क्योंकि ऐसा करके हम उनसे उनकी आजादी छीन रहे है।
शेर एक ऐसा जानवर है, जिससे हमें उसकी तरह मजबूत, निडर और बहादुर होने की प्रेरणा मिलती है।
आज के समय में शेरों का शिकार बहुत हो रहा है, जिससे पूरी दुनिया में इनकी संख्या बहुत तेजी से घट रही है। इसलिए हमें इसे रोकने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने होंगे।