शेर की बाकी प्रजातियों की तरह तेंदुआ भी मांसाहारी प्रजाति है, जो खाने के लिए दूसरे जानवरों का शिकार करता है।
तेंदुआ चार पैरों वाला जानवर है, जिसके आगे के दोनों पैर काफी मजबूत होते हैं, जिसकी मदद से यह आसानी से शिकार करता है और पेड़ों पर तेजी से चढ़ जाता है।
तेंदुए की आयु ज्यादा से ज्यादा 20 से 21 साल तक होती है।
इस प्रजाति में नर का वजन 30 से 31 किलोग्राम और मादा का वजन 23 से 27 किलोग्राम तक होता है।
यह जानवर ज्यादातर श्रीलंका, बांग्लादेश, भारत,पाकिस्तान और अफ्रीका जैसे देशों में पाया जाता है।
यह एक ऐसा जानवर है, जो आज पूरी दुनिया से विलुप्त होने क कगार पर है।
तेंदुआ सबसे तेज भागने वाले जानवरों में से एक है।
इस जानवर की भागने की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन यह शेर की दूसरी प्रजाति चीते से आधी है। क्योंकि चीते की भागने की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा है।
शेर की यह अद्भुत प्रजाति आज विलुप्त होने के कगार पर है, जिसका कारण है वनों की कटाई और शिकार, जिन्हे हम इंसानों को जल्द से जल्द रोकना होगा।