बैसाखी एक सिख त्योहार है जो पूरे भारत में बाकि त्योहारों की तरह बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है।
यह त्यौहार हर साल अप्रैल महीने में मनाया जाता है,
बैसाखी भारत देश के पंजाब राज्य का बहुत लोकप्रिय त्यौहार होता है।
यह त्यौहार फसलों की कटाई को चिह्नित करने का त्योहार है।
बैसाखी त्यौहार सिख धर्म के लोगों का एक महत्वपूर्ण त्यौहार होता है।
यह त्यौहार भारत के अलावा कई सारे अन्य देशो में भी मनाया जाता है, जहा पर सिख समुदाय रहता है। जैसे की कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका में लॉस एंजिल्स और मैनहट्टन।
इस दिन सिख समुदाय के लोग अपने आसपास में रहने वाले लोगों को मुफ्त खाना भी देते है।
इस दिन गुरुद्वारों को फूलों और रोशनी से भव्य रूप से सजाया जाता है।
बैसाखी के दिन लोगों के बीच शांति और प्रेम फैलाने के लिए कीर्तन आयोजित किए जाते हैं और नगर कीर्तन के रूप में जुलूसों की व्यवस्था की जाती है।
इस दिन कई सारे लोग सुबह गुरुद्वारा जाने से पहले पवित्र स्नान करते हैं और नए कपड़े पहनकर प्रार्थना करते हैं और लंगर करते हैं।