प्रस्तावना
आज के आधुनिक युग में मोबाइल फोन सबकी जरूरत बन गया है। जो ज्यादातर हर काम में हमारी किसी ना किसी तरह से मदत कर रहा है।
इसलिए आज के समय में मोबाइल सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाली चीज है। इसका उपयोग बच्चे से लेकर वयस्क तक हर कोई कर रहा है। मोबाइल फोन हमारे जीवन को आसान और सुविधाजनक बनाते हैं।
जिसका हम लोग अगर सही ढंग से उपयोग करेंगे तो यह विज्ञान से हमे मिला हुआ सबसे बड़ा आशीर्वाद होगा। लेकिन इसका उपयोग अगर हम लोग हद से ज्यादा करने लगेंगे तो यह हमारे लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
मोबाइल का इस्तेमाल
आज के समय में हम लोग हर काम के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करते है। पुराने समय में लोग मोबाइल का उपयोग सिर्फ कॉलिंग के लिए करते थे। लेकिन आज हमारा पूरा जीवन इसके चारों ओर घूम रहा है।
आज के समय में इसका इस्तेमाल कॉलिंग, संदेश और मेल के माध्यम से संचार के लिए होता है। आज मोबाइल के माध्यम से हम इंटरनेट का भी उपयोग कर सकते है।
आज के आधुनिक मोबाइल में कैमरा भी होता है। जिसकी माध्यम से हम तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर भी सकते है और उन्हे देख भी सकते हैं।
मोबाइल फोन से स्मार्टफोन
आज के समय में उपयोग में आने वाले मोबाइल फोन को स्मार्टफोन के रूप में जाना जाता है। क्योंकि वे किसी कंप्यूटर से कम नहीं हैं। बल्कि एक कंप्युटर से भी ज्यादा उसमे ऑप्शन होते है। जिससे हमारा काम और भी आसान हो जाता है।
आप इस फोन का उपयोग करके लोगों को वीडियो कॉल कर सकते हैं और अपने आधिकारिक दस्तावेजों का प्रबंधन भी कर सकते हैं। आपको इसमे सोशल मीडिया का उपयोग करने की भी सुविधा मिलती है। इसके माध्यम से संगीत चलाने का मौका मिलता है।
मोबाइल फोन से बदली कंप्युटर की दुनिया
आज के स्मार्टफोन की वजह से पुराने समय से उपयोग में आने वाले कंप्युटर की दुनिया पूरी तरह से बदल गई है। क्योंकि कई ऐसे काम है, जो पहले ज्यादातर कंप्यूटर में होते थे, लेकिन आज के समय में स्मार्टफोन की वजह वो काम बहुत आसानी से हो जाते है।
जैसे की हम अपने फोन पर पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन बना सकते है, पीडीएफ फाइल बना सकते है, फोटो एडिट कर सकते है, इसे कैलकुलेटर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है और बहुत सारे ऐसे काम है, जो हम पहले कंप्यूटर से करते थे। लेकिन आज एक स्मार्टफोन की वजह से यह काम बहुत आसान हो चुके है। जिसकी वजह से कंप्युटर की दुनिया पूरी तरह से बदल गई है।
मोबाइल फोन के नुकसान
विज्ञान से बनाई हुई हर चीज में जीतने फायदे होते है उतने ही नुकसान भी होते है। मोबाइल फोन भी विज्ञान का एक चमत्कार ही है। इसलिए यह चीज हमारे लिए जितनी फायदेमंद है, उतनी ही नुकसानकारक भी है। जो लोग मोबाइल फोन पर ज्यादा समय बिताते है, वो लोग अपने ही लोगों से दूर होते जाते है। वे एक-दूसरे से ज्यादा बात भी नहीं करते हैं। मतलब लोग अगर एक ही कमरे में बैठेंगे तो भी वो एक दूसरे के साथ बात करने के बजाय पने फोन पर व्यस्त रहेंगे।
अगर हम लोग मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो, हमारा बहुत सारा समय बर्बाद होता चला जाएगा। जिसकी हम लोग कल्पना भी नहीं कर सकते है। क्योंकि हम लोग अपने फोन में घंटों समय बिताते हैं। जिसकी वजह से हम लोग अपने काम पर ज्यादा ध्यान नहीं देते है। पूरा ध्यान सिर्फ मोबाइल पर केंद्रित करते हैं।
जिस कारण एक मोबाइल फोन कई बीमारियों का कारण भी बनता है। जब हम लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो हमारी नजर कमजोर हो जाती है। वे हमारे दिमाग पर तनाव का कारण बनते हैं। इसकी वजह से हमे सिरदर्द, आँखें में पानी, नींद न आना और कई सारी बीमारियों का हमे सामना करना पड़ता है।
गोपनीयता की कमी
मोबाइल फोन की वजह से लोगों के जीवन में गोपनीयता की कमी पैदा की है। जिसका प्रमुख कारण है सोशल मीडिया। जिसपर लोग अपना ज्यादा समय बिताते है।
जहा कई सारे लोग अपनी सभी जानकारी सोशल मीडिया पर संग्रहीत रखते है, जिसे कोई हेकर बहुत आसानी से हेक कर लेता है और आपकी पूरी जानकारी उसे मिल जाती है।
इस तरह हममे से कई सारे लोग हैकर्स की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए हमारे फोन में हमे अपनी गोपनीय जानकारी बहुत ध्यान से रखनी होगी।
निष्कर्ष
एक मोबाइल फोन हमारे लिए शाप और वरदान दोनों है। लेकिन यह हमारे ऊपर निर्भर करता है कि हम इसका उपयोग किस तरह से करते है। इसलिए हमें अपने मोबाइल फोन के उपयोग को सीमित करना चाहिए। जिससे हमारा ज्यादा समय बर्बाद ना हो सके।
स्मारकों पर निबंध
ताजमहल पर निबंध |
लाल किले पर निबंध |
कुतुब मीनार पर निबंध |
चारमीनार पर निबंध |
काल्पनिक विषयों पर निबंध
कहावतों पर निबंध
ज्ञान शक्ति है पर निबंध |
बच्चा आदमी का पिता होता है पर निबंध |
ईमानदारी सर्वश्रेष्ठ नीति है पर निबंध |
स्वास्थ्य ही धन है पर निबंध |
एकता में बल है पर निबंध |
प्रकृति से संबंधित विषयों पर निबंध
वर्षा ऋतु पर निबंध |
शरद ऋतु पर निबंध |
वसंत ऋतु पर निबंध |
ग्रीष्म ऋतु पर निबंध |
स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर निबंध
योग पर निबंध |
मोटापा पर निबंध |
डॉक्टर पर निबंध |
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध |
जंक फूड पर निबंध |
स्वस्थ जीवन शैली पर निबंध |
खुशी पर निबंध |
स्वास्थ्य पर निबंध |
एड्स/एचआईवी पर निबंध |
पर्यावरण के मुद्दों पर निबंध
नैतिक मूल्यों से संबंधित विषयों पर निबंध
अनुशासन पर निबंध |
समय के महत्व पर निबंध |
समय का सदुपयोग पर निबंध |
एकता में अटूट शक्ति है पर निबंध |
शिष्टाचार पर निबंध |
परोपकार पर निबंध |
सदाचार पर निबंध |
ईमानदारी पर निबंध |
रिश्तों पर निबंध
महान व्यक्तियों पर निबंध
विभिन्न उत्सवों पर निबंध
त्योहारों से पर निबंध
सामाजिक मुद्दों से संबंधित विषयों पर निबंध
भारत देश से संबंधित विषयों पर निबंध
विज्ञान और तकनीकी से संबंधित विषयों पर निबंध
खेलों से संबंधित विषयों पर निबंध
खेल पर निबंध |
क्रिकेट पर निबंध |
फुटबॉल पर निबंध |
सर्कस पर निबंध |
खेल के महत्व पर निबंध |
हॉकी पर निबंध |
पर्वतारोहण पर निबंध |
बैडमिंटन पर निबंध |
जानवरों से संबंधित विषयों पर निबंध
गाय पर निबंध |
बाघ पर निबंध |
मेरा पालतू कुत्ता पर निबंध |
हाथी पर निबंध |
कुत्ते पर निबंध |
मेरी पालतू बिल्ली पर निबंध |